भोगांव। थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक किसान का शव गोविंदेपुर के पास आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान एलाऊ क्षेत्र के गांव म्यौरा चक निवासी किसान के रूप में हुई। वह सोमवार की शाम से लापता थे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव म्योरा चक निवासी 50 वर्षीय किसान रजनेश कुमार बाथम घर पर बिना कुछ बताए निकल गए थे। मंगलवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि उनका शव थाना भोगांव क्षेत्र में गोविंदेपुर के पास आम के पेड़ पर लटका हुआ है। परिजन मौके पर पहुंच गए।
उधर भोगांव थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। परिजन ने बताया कि वह लोग देर शाम तक घर न आने के बाद रजनेश की तलाश कर रहे थे। लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय पूर्व रजनेश की पत्नी की भी मौत हो चुकी थी। इसके बाद से ही वह परेशान रहते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।