फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटते ही बेकाबू हुई डीसीएम, ऑक्सीजन टैंकर में घुसी; बाल-बाल बचे चालक

Sat, 05 Sep 2026 12:54 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह डीसीएम का अगला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर से जा टकराया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद दोनों वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डीसीएम का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर से जा टकराई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक टैंकर चालक अजय कुमार निवासी भिवानी, थाना संग्रामपुर, जिला मुंगेर, बिहार के साथ अनीश खान पुत्र हाशिम अली निवासी थाना मानगो, जमशेदपुर, झारखंड टैंकर में जमशेदपुर से ऑक्सीजन गैस लोड कर भिवानी, हरियाणा जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 34.100 पर पहुंचे।इसी दौरान पीछे से लखनऊ से ग्लूकोज लादकर आगरा जा रही डीसीएम का अगला टायर अचानक फट गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर में पीछे से जा टकराई। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार चालक सुरक्षित रहे।

सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि डीसीएम का टायर फटने के कारण वह ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर से टकराई थी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें