आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त वाहन स्रोत यूपीडा
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को स्कॉर्पियो में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन मध्य डिवाइडर में फंस गए। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक रविवार को स्कॉर्पियो कार चालक फिरोज निवासी अमीनाबाद लखनऊ चला रहा था। साथ में अंजुम पत्नी मोहसिन, शबनम पत्नी खालिद, जोहान (तीन) निवासी, हुसैनाबाद, लखनऊ जो लखनऊ से कश्मीर जा रहे थे। डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।