महाराज गुहराज निषाद जयंती पर पिनाहट में भव्य शोभायात्रा,सैकड़ो की संख्या मे युवाओ ने लिया भाग
पिनाहट में रविवार को महाराज गुहराज निषाद शोभायात्रा का शुभारंभ तिलक सिंह गार्डन पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (बाह) नितिन वर्मा और लोधी राजपूत सभा के तहसील अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पूर्व प्रत्याशी अंशु रानी निषाद ने महाराज गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सपा नेता श्रीकृष्ण वर्मा का संजय वर्मा ने जोरदार स्वागत किया। तिलक सिंह गार्डन से शुरू हुई यह शोभायात्रा डीजे और बैंड-बाजों की धुन पर कस्बा बाजार के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा का दृश्य इतना मनमोहक था कि मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा का समापन चंबल मार्ग स्थित प्रसिद्ध तपसी बाबा आश्रम पर हुआ, जहां सभी श्रद्धालुओं ने गुहराज मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रसाद (मुन्ना लंबरदार), संजय वर्मा, अशोक वर्मा, रामबरन वर्मा, शैलेंद्र राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बच्चू सिंह वर्मा, पिन्नी लाल वर्मा, शिवराम राजपूत, अर्जुन सिंह नेताजी, पूजा राम वर्मा, लायक सिंह वर्मा, ख्याली राम वर्मा, दीपचंद वर्मा, गोधन लाल वर्मा, सुभाष सभासद, डॉ. बबलू वर्मा, धर्मवीर सिंह निषाद, हरिशंकर शर्मा, अरुण परिहार और शिव कुमार शर्मा मौजूद रहे।