फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई डीसीएम, तीन लोग घायल

Mon, 05 Dec 2022 12:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल केबिन में काफी देर तक फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें निकाला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन

 
थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-68 के समीप आगरा से नोएडा की ओर जा रही डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में डीसीएम सवार हाथरस के गांव मझोला निवासी कपिल पुत्र सतेन्द्र बघेल, भूरा पुत्र पप्पू व संजय पुत्र अमरीश निवासी गंगीरी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी नौहझील भर्ती कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि डीसीएम सवार घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रथमदृष्टया डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से टकराई है। जिससे हादसा हुआ है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें