फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीसीए फिरोजाबाद ने आद्या रेड को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राधा माधव क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही अंडर-15 गर्ल्स विंटर कप में शुक्रवार को हुए मुकाबले में डीसीए फिरोजाबाद ने आद्या रेड को 3 विकेट से हराया।
विज्ञापन

टॉस आद्या रेड ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 35 ओवरों में आद्या रेड ने सभी विकेट खोकर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया। यशिका ने 53, पावनी और मान्या ने 19-19 रन बनाए। शैफियां ने 3, करिश्मा, खुशबू और दीक्षा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए फिरोजाबाद ने 30.2 ओवरों में 7 विकेट खोकर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। शैफियां ने 33, करिश्मा ने 30 और दीक्षा ने 22 रनों का योगदान दिया। यशिका ने 2, पावनी ने 3 और नंदिनी शर्मा ने एक विकेट प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए शैफियां को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें