फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU कर्मचारी संघ चुनाव: कार, त्रिशूल, डमरू और उगता सूरज बने चुनाव चिह्न, देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

Wed, 01 Jul 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं और उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। 15 जुलाई को 347 कर्मचारी मतदान करेंगे, जबकि मतगणना उसी दिन शाम तक पूरी कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
DBRAU कर्मचारी संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव 15 जुलाई को होगा। इसमें पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मंगलवार को पालीवाल परिसर स्थित जुबली हॉल में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। इसमें कार, डमरू, त्रिशूल, हॉकी की छड़ी, दीवार घड़ी समेत कई चिह्न हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. बृजेश रावत ने बताया कि पांच पदों पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकी ओर से मांगे गए चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। 13 जुलाई तक प्रचार कर सकते हैं। मतदान में 347 कर्मचारी शामिल होंगे। मतपत्र से चुनाव होगा। वीडियोग्राफी भी की जाएगी। आई कार्ड देखने के बाद ही कर्मचारी मतदान कर सकेंगे। 15 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 4 बजे तक मतगणना होगी और परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 13 तक चुनाव प्रचार कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये मिले हैं चुनाव चिह्न:
अध्यक्ष:
अखिलेश चौधरी- एम्बेसडर कार, अनिल श्रीवास्तव: कलश

उपाध्यक्ष:
आशु ठाकुर: बांसुरी, कुलदीप यादव: हॉकी छड़ी

महामंत्री:
निखिल शर्मा: जलती मशाल, संजय चौहान: उगता सूरज, सुमित चौधरी: दीवार घड़ी।

कोषाध्यक्ष
अशोक कुमार: जलता हुआ दीपक, ईशान शर्मा: शंख, कालीचरण यादव: शेर निशांत पचौरी: त्रिशूल, पवन कुशवाहा: डमरू

सहमंत्री:
प्रभाशंकर गौड़: गदा, राहुल चाहर: तलवार, राहुल पचौरी: गेंद-बल्ला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें