आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तृतीय जिला जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में दयानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
जिम्नास्टिक वेलफेयर एसोसिएशन सचिव रामप्रवेश दुबे बताया कि प्रतियोगिता में जिले के करीब 30 विद्यालयों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की जूनियर और सीनियर दोनों श्रेणियों में सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में सेंट कोणार्क पब्लिक स्कूल दूसरे और दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में गणेश राम नागर स्कूल ने दूसरा और संतराम इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग के जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में दयानंद बाल मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल दूसरे और ओरिएंटल ग्लोबल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में सीएफ एंड्रयूज पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि संतराम इंटर कॉलेज और ओरिएंटल ग्लोबल स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ द इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक संजय कालरा ने किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कॉमनवेल्थ पदक विजेता आशीष कुमार, एनसीआर प्रशिक्षक देवेंद्र प्रताप झा, राजीव सोही, डॉ. समृद्धि गुप्ता, सतीश देव त्यागी, सत्यवीर सिंह, सीए रजत गोयल, डॉ. गिरिधर शर्मा, सतीश राजपूत, सुमित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
जिम्नास्टिक चैंपियनशिप