फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटियों ने राधा-कृष्ण की होली की रंगत बिखेरी

Sun, 15 Mar 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। माथुर वैश्य महिला मंडल बाह के तत्वावधान में शनिवार को बाह में आयोजित होली मिलन समारोह में गीत, नृत्य के जरिए महिलाओं एवं सेवादल की बेटियों ने राधा-कृष्ण की होली की रंगत बिखेरी। श्याम रंग में रंगी राधा.... होली खेलें राधा संग मेरे बिहारी.... होली खेलूंगी तेरे संग श्याम..... आदि गीत और नृत्य के संग बरसे होली के रंग से पूरा समारोह सराबोर रहा।
विज्ञापन

केंद्रीय महिला मंडल की अध्यक्ष डाॅ. मधुरिमा गुप्ता ने बताया कि होली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है। सनातन धर्म की पहचान है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बढ़े रील बनाने के प्रचलन पर महिलाओं और बेटियों का आह्वान किया कि धर्म और संस्कृति की रक्षा से जुड़ी हुई रील बनाएं। प्रतिभाशाली महिलाओं एवं बेटियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में बाह के अलावा जरार, फतेहाबाद, फिरोजाबाद की महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान बाह के पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, केंद्रीय महिला मंडल की महामंत्री डॉ. अंजली गुप्ता, बाह की अध्यक्ष कामना गुप्ता, शालिनी गुप्ता, ममता, सरिता गुप्ता, अनीता, कविता, अंजनी, श्वेता गुप्ता, राधा, रश्मी, शकुंतला आदि माैजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें