फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की अर्थी को कंधा देने नहीं आया बेटा तो बेटियों ने निभाया फर्ज, किया अंतिम संस्कार

Mon, 21 Jan 2019 12:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जिस बेटे को पाल-पोसकर बढ़ा किया, उसने अंतिम वक्त में मां का साथ छोड़ दिया। मां की मौत के बाद अर्थी को कंधा देने भी नहीं आया। इस पर पुलिस ने बेटियों को बुलाया। बेटियों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से शव का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


मामला आगरा का है। महिला तकरीबन 50 साल की थी। महिला के एक बेटा और दो बेटी हैं। महिला के पहले पति की मौत हो गई थी। इस पर वो एक अन्य व्यक्ति के साथ बेटे से अलग कांशीराम आवास योजना में आकर रहने लगी। 

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि महिला को गंभीर बीमारी हो गई। इससे उसकी तबीयत खराब रहने लगी। कुछ दिन पहले उसका पति भी चला गया। वो किसी तरह अपना गुजारा कर रही थी। उससे मिलने बेटियां आती थीं, जबकि बेटा नहीं आता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले महिला का दामाद आया था। वो उसे राशन देकर गया था। रविवार की दोपहर तक वो घर से बाहर नहीं आई। इस पर मोहल्ले के लोगों को शक हो गया। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। 

इस पर खिड़की से झांककर देखा। महिला चारपाई पर पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। महिला मर चुकी थी। घर में खाने-पीने का सामान भी नहीं था। 

इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि महिला के बेटे को फोन किया था। उसने शव ले जाने से इंकार कर दिया। इस पर दो बेटियों को बताया। बेटियां आ गईं। इसके बाद शव को ले गईं। उन्होंने मोहल्ले के लोगों की मदद से अंतिम संस्कार करवा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें