आगरा। प्रयागराज में आयोजित हुई 37वीं अखिल भारतीय खेलकूद एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बल्केश्वर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 पदक जीते। 32 प्रतिभागियों ने कलात्मक और लयबद्ध जिम्नास्टिक में 12 स्वर्ण, नौ रजत और 16 कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में यह सफलता मिली। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से भारतीय विद्यालय खेल महासंघ प्रतियोगिता के लिए 26 छात्राओं का चयन हुआ है। प्रधानाचार्या चारु पटेल और प्रबंध समिति ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी है।