फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता करता रह गया शादी की तैयारी, घर से चली गई बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक पिता के अरमानों पर उसकी पुत्री ने पानी फेर दिया। पिता बेटी के शादी की तैयारी कर रहा था और बेटी अपने प्रेमी के संग शादी के लिए जमा किए गए तीन लाख रुपये और सोने - चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। युवती के पिता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती की जनवरी माह में शादी होनी थीं। शादी के लिए पिता ने नकदी और सोने - चांदी के आभूषण जमा किए । इसके साथ ही उसने शादी की अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी। 23 दिसंबर की रात को अचानक युवती लापता हो गई। युवती के लापता हो जाने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पिता को जब पता चला कि उसकी बेटी को अजय, बालकराम, और कुसुमा देवी, नवाबगंज नगरिया निवासी बादल, इंदा जशनपुर निवसी कल्लू और मिंटू के साथ चली गई है तो उन्होंने पुलिस को मामले की तहरीर दी। युवती के पिता ने बताया कि शादी के लिए जमा की गई तीन लाख रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, जंजीर झुमकी, चांदी की पायल, तोडियां करधनी भी युवती अपने साथ ले गई है। । थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें