फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहू को चाकू मारकर किया घायल, सास को ढूंढ रही पुलिस

Sun, 11 Jun 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू को चाकू मारकर किया घायल, सास को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव रमईहार में बहू को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाली सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उक्त घटना सात जून की शाम को हुई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी सास की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार निवासी चांदनी सात जून की शाम को घर पर थी। पति किसी काम से घर से बाहर गए थे। तभी सास गुड्डी देवी घर में आकर गालीगलौज करने लगी। चांदनी ने जब इसका विरोध किया तो सास ने पेट में चाकू मार दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त मामले में पीड़ित की ओर से घटना के दिन ही तहरीर दी गई थी। उक्त मामले में एसपी के संज्ञान लेने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सास गुड्डी देवी के विरुद्ध जानलेवा हमला, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें