फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने मां-बाप पर लगाए ये संगीन आरोप, तुरंत एक्शन में आ गई पुलिस

Sat, 14 Apr 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
साहब मुझे बचा लो। मां-बाप मुझे जबरन मुंबई ले जाकर बेचना चाहते हैं। यूपी के फिरोजाबद पुलिस को एक 16 वर्षीय किशोरी ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


गुरुवार रात साढ़े आठ बजे के करीब एक 16 वर्षीय किशोरी दौड़ती हुई थाने पहुंची। इस बीच किशोरी रोते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाया। किशोरी की बात सुन कर पुलिस हरकत में आ गई।

सीओ संजय कुमार रेड्डी ने किशोरी को कोतवाल के कक्ष में बुलाया और उसे बैठा कर शांति से उसकी बात सुनी। किशोरी आरोप लगाया कि उसके मां-बाप उसे जबरन मुंबई ले जाकर डांस बार में बेचना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे कैद करना चाहते हैं, जबकि वो स्वतंत्र रहना चाहती है। किशोरी की बात सुन कर पुलिस ने उसके परिजनों को थाने में बुलावा लिया, लेकिन वह मां-बाप के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। 

उसके बाद उसके मामा को बुलाया गया। पुलिस के समझाने पर किशोरी मामा के साथ चली गई। चर्चा ये भी है कि किशोरी की उसके मामा के बेटे से नजदीकी है। 

परिजन उससे शादी करने से इनकार कर रहे हैं। इसलिए वह मां-बाप पर आरोप लगा रही है। फिलहाल किशोरी को उसके मामा के सुपुर्द कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें