फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इकलौती बेटी और दामाद बने लालची...बीमार पिता को देखने आए, चोरी कर ले गए एक लाख; अब संपत्ति के पीछे पड़े

Thu, 27 Feb 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बुजुर्ग माता-पिता का कहना है कि इकलौती बेटी की शादी कर चुके हैं। लेकिन बेटी अब चाहती है कि संपत्ती भी वे लोग उसे दे दें। इसलिए उन्हें धमकी देती है। 
 
विज्ञापन
बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के निवासी बुजुर्ग दंपत्ती ने बेटी और दामाद पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। कहा कि जब वह बीमार थे तो बेटी घर उन्हें देखने बहाने आई थी। अलमारी से एक लाख रुपये और गहने चोरी करके ले गई। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी के सेक्टर-7 निवासी बच्चू सिंह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत हैं। उन्होंने केस दर्जकर आरोप लगाया कि उनकी इकलौती बेटी है। जिसकी शादी हो चुकी। उसने धमकी दी कि अगर संपत्ति उनके नाम नहीं की तो जान से मार देंगे। जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

रिकवरी एजेंट के धक्का देने से महिला के आंख की गई रोशनी
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में फाइनेंस की किस्त अदा नहीं करने पर एजेंट ने महिला से अभद्रता कर धक्का दे दिया था। आंख में चोट लगाने की वजह से रोशनी चली गई। शिकायत के डर से एजेंट ने इलाज कराने की हां कर दी। बाद में बाद से मुकर गया। फोन पर धमकी देने लगा। पुलिस केस दर्जकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यहां का है मामला 
खतैना निवासी राजकुमारी ने बताया कि 7 सितंबर 2022 को सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था। जून 2024 में उन्होंने आंखों का आपरेशन कराया था। इस वजह से किस्त जमा नहीं कर सकीं। तब रिकवरी एजेंट आकाश उनके घर पर आया। अभद्रता करते हुए धक्का देकर गिरा दिया। इससे आंख में चोट लगने की वजह से उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर जगदीशपुरा थाने में आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें