फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन पर छुरी रख 'कलयुगी पिता' करता था दुष्कर्म, डायल 100 को पीड़ित बेटी ने सुनाई दर्दनाक 'हकीकत'

Fri, 03 May 2019 09:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
थाना उत्तर क्षेत्र नई आबादी निवासी युवती ने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी। युवती का आरोप है कि पिता छह वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान उसने एक बालक को जन्म दिया। 
विज्ञापन


युवती की तहरीर पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि थाना उत्तर नई आबादी क्षेत्र की निवासी युवती ने गुरुवार को देर रात्रि विवाद होने की सूचना डायल 100 पर दी थी। 

इसी सूचना पर डायल 100 की टीम और एसएसआई उत्तर हरीश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नजारा अलग दिखाई दिया। वहां मौजूद युवती का आरोप था कि उसके साथ उसका पिता पिछले छह वर्ष से दुष्कर्म करता चला आ रहा है। विरोध करने पर कई बार उसकी मां एवं बेटी की पिटाई तक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन पर छुरी रखकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस घटनाक्रम को सुनकर हैरान रह गई। युवती का आरोप है कि पिता से उसके पास दो माह का बालक है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस का कहना है कि युवती की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती ने पांच अप्रैल 2019 को किसी युवक की शादी कर ली है। युवती के पास दो माह का लड़का है। 

इस संबंध में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार का कहना है कि थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर छह वर्ष से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें