फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तिथि घोषित, इस सत्र में विवि ने मारी बाजी

Mon, 21 Jul 2025 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 2024- 25 सत्र में सबसे पहले दीक्षांत समारोह होगा। इसके लिए तिथि घोषित कर दी गई है। 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 91वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को होगा। इसकी रिपोर्ट राजभवन को भी भेज दी गई है। सभी को तैयारियों के निर्देश देते हुए अंकतालिका-डिग्री समेत अन्य कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। ये पहला मौका होगा, जब प्रदेश में सबसे पहले यहां दीक्षांत समारोह होगा।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की तिथि तय होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। आयोजन के लिए जल्द ही मुख्य बैठक होगी, जिसके बाद दीक्षांत समारोह के लिए समितियों का गठन होगा। अभी महीनेभर का समय शेष है। ऐसे में लगभग सभी परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। अंकतालिकाओं का भी वितरण 

 
विज्ञापन

करा दिया गया है। डिग्री भी तैयार हो गई हैं, जल्द ही इनका भी वितरण कराया जाएगा। मेधावियों की सूची और मेडल समेत अन्य कार्य के लिए जल्द ही अंतिम कार्ययोजना बनाई जाएगी। कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तिथि 20 अगस्त तय की है। इसकी रिपोर्ट राजभवन भी भेज दी है। जल्द ही बैठक कर समितियां भी गठित की जाएंगी।

राज्यपाल ने दिए थे सबसे पहले समारोह कराने के निर्देश
विश्वविद्यालय के बीते दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय में प्रवेश, परीक्षा, परिणाम की लेटलतीफी पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि सबसे अंत में यहां दीक्षांत समारोह हो रहा है। मैं चाहती हूं कि अगले सत्र में प्रदेश में सबसे पहले डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह हो। इसको गंभीरता से लेते हुए कुलपति प्रो. आशु रानी ने अगले दिन से ही 91वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कराते हुए परीक्षा, परिणाम और अंकतालिकाओं को समय से पहले पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें