फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: 8 हजार कर्मियों का डाटा हुआ संग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में निकाय चुनाव की तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। चुनाव में लगने वाले कर्मियों का डाटा संग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है। 9 हजार कर्मियों का डाटा संग्रहित किया गया है। इन कर्मियों को मतदान एवं मतगणना के कार्य में लगाया जाएगा। निकाय चुनाव दिसंबर में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

जिले की 10 निकायों में 290 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। एक बूथ पर 4 कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं में भी कर्मियों की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही मतगणना में भी कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के अलावा रिजर्व में भी रखा जाएगा। ताकि किसी कर्मी का अचानक स्वास्थ्य प्रभावित हो जाए तो उसके स्थान पर रिजर्व कर्मी में से ड्यूटी पर भेजा जा सके। कर्मियों की व्यवस्था के लिए मुख्य विकास अधिकारी को कार्मिक प्रभारी बनाया गया है। उनके द्वारा सभी सरकारी विभागों में तैनात कर्मियों का डाटा निर्धारित प्रपत्र पर मांगा गया था। विभागों ने कर्मियों का डाटा अप लोड करने का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

अधिकतर विभागों का डाटा अप लोड हो गया है। जिले में मतदान एवं मतगणना के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी मौजूद हैं। सचिन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें