फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 96 हजार बच्चों का डाटा अब नहीं हुआ अपलोड

Fri, 09 Feb 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र छात्राओं का डाटा अपलोड करने में स्कूलों की लापरवाही सामने आई है। जिले के 96564 बच्चों का डाटा अभी तक पोर्टल पर अपलोड नही हुआ है। इस लापरवाही पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जाहिर की है।शासन से स्कूलोंं मेंं फर्जीवाडा़ रोकने के लिए यू डायस प्लस पोर्टल पर डाटा अपलोड कराया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित होेने वाले सभी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12 तक के छात्र छात्राओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड होना है। शिक्षा सत्र 2022-23 में जिले में 345756 छात्र-छात्राओं के नाम पोर्टल पर अपलोड किए गए, लेकिन वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए डाटा अपलोड करने का जो कार्य चल रहा है उसमें स्कूलों की लापरवाही सामने आई है। अब तक 248592 छात्र छात्राओं का डाटा ही पोर्टल पर अपलोड हो सका है। इसका खुलासा समीक्षा के दौरान हुआ। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने डाटा अपलोड करने में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। महानिदेशक ने विभागीय अधिकारियों को पोर्टल पर डाटा अपलोड कराने का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि जिन स्कूलों ने अभी तक पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं कराया है उनको चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें