फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 13 हजार विद्यार्थियों का डाटा यू-डायस पर नहीं

Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड करने में विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। शिक्षा सत्र को समाप्त हुए एक पखवाड़े से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक 13 हजार छात्र छात्राओं का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है।शासन से फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के उद्देश्य से एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड अनिवार्य कर दिया गया है। छात्रों के लिए एक पर्सनल एजुकेशन नंबर भी जारी किया जा रहा है, इसी नंबर से छात्रों की टीसी जारी होगी। बिना पेन नंबर के टीसी से दूसरे स्कूल में प्रवेश भी नहीं हो सकेगा। इसके बाद भी यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं। वर्ष 2022-23 में 345156 छात्र छात्राओं का डाटा अपलोड किया गया था। शिक्षा सत्र 2023-24 में 332202 छात्र-छात्राओं का डाटा ही अपलोड कराया गया। लगभग 13 हजार छात्र-छात्राओं को डाटा अभी अपलोड नहीं हुआ है। इससे जिन बच्चों को दूसरे स्कूल में प्रवेश लेना है उनके सामने दिक्कतें सामने आ रही हैं। यू-डायस प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओ का डाटा अपलोड होने से रह गया है उसके लिए अभी शासन से निर्देश नहीं मिले हैं। शासन से जो भी निर्देश होंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें