फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पूर्व पंडा-दरोगा भिड़े, वीडियो वायरल

Thu, 04 Oct 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पूर्व पंडा का पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर श्रद्धालुओं के साथ आए दिन बदतमीजी और हाथापाई की घटना होती रहती है। इसमें अधिकांश घटना दब जाती हैं, लेकिन गुरुवार को जन्मभूमि के सामने दरोगा और पूर्व पंडा ही भिड़ गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट संख्या एक पर युवक मोहन सिंह पहुंचा। गेट पर खड़े दरोगा से बहस करने लगा। दरोगा ने डांट फटकार लगाई, तो उनसे मारपीट करने लगा। ये हंगामा काफी देर तक चलता रहा। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

जन्मभूमि के पास हंगामा और भीड़ देखकर पुलिसर्मी पहुंच गए। मोहन को तत्काल हिरासत में लिया और थाने ले गए। बताया जा रहा है कि दरोगा से मारपीट करने वाला युवक पूर्व में पंडा का काम करता था। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह थाने में भी इधर-उधर की बात कर रहा है। युवक मूलरूप से अलीगढ़ के इगलास का निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पंडा को लोग बिट्टू नाम से भी जानते हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरोगा ने अभी तक तहरीर भी नहीं दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें