फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का खेल: डीएपी हो या राशन...स्टॉक रजिस्टर से पॉस मशीनों तक फर्जीवाड़ा, नोटिस-नोटिस खेल रहे अफसर

Sun, 13 Oct 2024 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में फर्जीवाड़े का खेल खुलेआम चल रहा है और अधिकारी बस नोटिस-नोटिस खेल रहे हैं। डीएपी हो या राशन, स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ियां मिल रही हैं। पॉस मशीनों से वितरण ही नहीं हो रहा है।
 
विज्ञापन
डीएपी की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डीएपी हो या राशन बिक्री, फर्जीवाड़ा हो रहा है। स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ियां हैं। पॉस मशीनों से वितरण नहीं हो रहा। कालाबाजारी की आशंका व अनियमितताओं पर केवल एक ही एफआईआर हुई है। अन्य के लिए अफसर नोटिस-नोटिस खेल रहे हैं। उधर, डीएपी नहीं मिलने से किसान दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


खेतों में आलू व गेहूं की बुआई शुरू हो गई है। जिले में 3.50 लाख से अधिक किसान हैं। सहकारी समितियों पर डीएपी का संकट है। निजी दुकानों पर डीएपी अधिक है। किसान मजबूर हैं। बुआई पिछड़ रही है। कंपनियों से लेकर थोक व फुटकर विक्रेता कमाई में जुटे हैं। डीएपी बोरी 300 से 500 रुपये तक ब्लैक में बिक चुकी हैं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता और जिला कृषि अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति के बाद भी हालात नहीं सुधर पा रहे।

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने डीएपी की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए। जिनकी जांच में 20 से अधिक खाद दुकानों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। उचित दर राशन दुकानों पर भी घटतौली मिली। लेकिन, अनियमितताओं पर सिर्फ एक मुकदमा दर्ज कराया गया। बाकी दुकानों पर अफसर मेहरबान रहे। नोटिस देकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन


किसान पार्टी के अध्यक्ष मनोज शर्मा का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण किसान डीएपी संकट झेल रहे हैं। अधिकारियों ने बुआई से पूर्व व्यवस्थाएं नहीं की। निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


इन दुकानों पर मिलीं अनियमितताएं
- पाराशर खाद बीज भंडार, पिनाहट

- अमर खाद बीज भंडार, पिनाहट

- न्यू भारद्वाज खाद बीज भंडार, पिनाहट
- सिद्ध बाबा खाद बीज भंडार, जैतपुरकलां
- हरिविलास ओमप्रकाश खाद भंडार, फतेहाबाद

- नितिक खाद बीज भंडार, फतेहाबाद

- जनता खाद बीज भंडार, शमसाबाद
- महालक्ष्मी ट्रेडर्स व बांके बिहारी ट्रेडर्स
- परमार खाद बीज भंडार, आंवलखेड़ा

- एग्रो किसान सेवा केंद्र, आंवलखेड़ा

- कमल त्यागी खाद बीज भंडार, इरादतनगर
- राजपूत खाद बीज भंडार, फतेहपुर सीकरी
- श्रीराम खाद बीज कीटनाशक एजेंसी, पिनाहट

- सिकरवार ट्रेडर्स, ककरोली, पिनाहट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें