फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दन्नाहार पुलिस ने लूट कर भाग रहे दो लुटेरे किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति से नकदी लूट कर भाग रहे दो लुटेरों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा-कारतूस व लूटी हुई एक सोने की चेन बरामद हुई। पूछताछ में लुटेरों ने कई लूट की वारदात कबूलीं। शुक्रवार को गिरफ्तार बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी कृष्ण मुरारी बृहस्पतिवार की सुबह किसी काम से थाना क्षेत्र में आए थे। जरामई पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा के बल पर उनसे चार हजार की नकदी लूट ली थी। रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा टीम के साथ बदमाशों की तलाश में जुटे थे। शाम को सूचना मिली कि लुटेरे घिरोर रोड से शहर की तरफ जाते देखे गए हैं। थानाध्यक्ष ने टीमू के साथ चेकिंग शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाशों को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह मुड़ कर भागने लगे। पीछा करने के दौरान बदमाशों की बाइक फिसल गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी में एक तमंचा कारतूस मिले। वहीं एक सोने की चेन भी बरामद हुई।
सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम विक्रम और कंचन निवासी गिहार कालोनी थाना कर हल बताए हैं। पूछताछ में बृहस्पतिवार को दरियापुर निवासी कृष्ण मुरारी, 29 जुलाई को कचहरी रोड शहर कोतवाली में 50 हजार रुपये लूट की वारदात कबूली। उनके कब्जे से एक सोने की चेन मिली। इसके बारे में कंचन ने बताया कि 18 अगस्त को बिछवां क्षेत्र में एक महिला से लूटी थी। इससे पूर्व 17 अगस्त को एक मोपेड सवार से लिफ्ट लेकर 10 हजार रुपये चोरी की वारदात भी कबूल की है। दोनों के कब्जे से करीब 24 हजार की नकदी भी मिली। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें