फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे कूलरों में भरा पानी, तो कहीं गड्ढों में है जलभराव

विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय सदर में लगे टूटे कूलर में भरा पानी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रशासन के कंधों पर जिले के लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने और उनके बचाव की जिम्मेदारी है। लेकिन, खुद ये जिम्मेदार ही लापरवाही कर रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते यहां डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कार्यालयों में न तो बचाव के इंतजाम किए गए हैं और न ही इसकी किसी को चिंता है। हाल ये है कि कार्यालयों में टूटे पड़े कूलर में मच्छर पनप रहे हैं। कुछ कार्यालयों में जलनिकासी के इंतजाम न होने से जलभराव हो रहा है।
दृश्य एक: ब्लॉक सदर
दीवानी रोड स्थित ब्लॉक सदर में सामने से तो अफसरों को दिखाने के लिए साफ-सफाई कर दी जाती है, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में पीछे की तरफ लगे कूलरों में अब तक पानी भरा हुआ है। कुछ कूलर टूटे पड़े हैं। इनमें भरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। किसी का ध्यान इस तरफ नहीं जाता है। खंड विकास अधिकारी का आवास भी इसी तरफ है, लेकिन उन्होंने भी कभी इसे देखने की जहमत नहीं उठाई। ब्लॉक परिसर में कभी भी डेंगू फैल सकता है। इतना ही नहीं कार्यालय परिसर के पीछे बड़े क्षेत्र में घास और गंदगी पड़ी हुई है।
विज्ञापन

दृश्य दो: कोषागार।
कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में भी किसी को संचारी रोगों का कोई डर नहीं है। शासन द्वारा दिए गए आदेशों के बारे में भी शायद किसी को पता नहीं है। तभी तो पूरे परिसर में गंदगी होने के साथ ही घास खड़ी हुई है। इतना ही नहीं ठीक वरिष्ठ कोषाधिकारी के कमरे के पास एक गड्ढा है। इसमें बारिश और नाली का पानी भरा हुआ है। इसमें मच्छर भी पनप रहे हैं, लेकिन किसी को इससे कोई लेना देना नहीं है। यहां तैनात कर्मचारी भी डेंगू का शिकार हो सकते हैं।
संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया था। पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में अगर लापरवाही की जा रही है तो चिंता का विषय है। टीम भेजकर जानकारी करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. एसएन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें