फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दानघाटी मंदिर  होगा और भव्य, लगेगी देवराज इन्द्र की मूर्ति; कोलकाता के कलाकारों को दी गई जिम्मेदारी

Tue, 04 Jul 2023 07:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

दानघाटी मंदिर में एक दर्जन से अधिक मूर्तियों में से 10 मूर्तियां खंडित हो चुकी हैं। इन मूर्तियों के स्थान पर नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। कोलकाता के कलाकार 18 आदमकद मूर्तियां बनाएंगे।
 
विज्ञापन
दानघाटी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक गोवर्धन के दानघाटी गिरिराज महाराज मंदिर का स्वरूप और दर्शनीय होगा। यहां खंडित देव मूर्तियों के स्थान पर नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगीं। देवराज इन्द्र की भी मूर्ति लगाई जाएगी। मंदिर को भव्य रूप देने का कार्य कोलकाता की एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रबंधन और कोलकाता की एजेंसी के बीच एमओयू साइन किया गया है।
विज्ञापन

गोवर्धन के दानघाटी गिरिराज महाराज मंदिर पर लगी एक दर्जन से अधिक मूर्तियों में से 10 मूर्तियां खंडित हो चुकी हैं। ये मूर्तियां कोलकाता के कारीगरों द्वारा करीब दो दशक पहले बनाई गईं थीं। मंदिर के ऊपर लगी गोवर्धन महाराज, गायों और ग्वाल-बाल की मूर्तियों के जर्जर हो जाने पर मंदिर प्रबंधन ने टूटी मूर्तियाें को हटाकर उनके स्थान पर नई मूर्ति लगाने का निर्णय लिया। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने कोलकाता की एजेंसी मिंटू पाल फ्रॉम कोलकाता के साथ एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन

इसके तहत कोलकाता के कलाकार 18 आदमकद मूर्तियां बनाएंगे। इनमें एक मूर्ति पहली बार मंदिर में लगाई जाएगी, जिमसें देवराज इन्द्र गोवर्धन महाराज के समक्ष हाथ जोड़ते हुए नजर जाएंगे। इन मूर्तियों के बनाने में 18.60 लाख की लागत आएगी। दानघाटी गिरिराज महाराज मंदिर के रिसीवर ओमप्रकाश ने बताया कि मंदिर को सजाने संवारने का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। मंदिर के द्वार के ऊपर लगी, जो मूर्तियां टूट गई हैंं उन्हें कोलकाता के कलाकारों द्वारा बनाया जाएगा। इन मूर्तियों के साथ एक नई मूर्ति इन्द्र की लगाई जाएगी, जो पहली बार लगेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें