फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुढ़ा गांव में खूंखार कुत्ते की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। चंबल के बीहड़ में बसे बाह के गुढ़ा गांव में कुत्ते के हमले की दहशत ने ग्रामीणों का दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। बुधवार को पागल हुए कुत्ते ने घर पर बंधी हजूरी एवं रामभक्त की भैंस काट ली। उन्होंने डंडे से कुत्ते को भगाया तो सत्यवीर की गाय को काट लिया। यहां से भागा कुत्ता किताब सिंह के बाड़े में घुस गया और बकरी को काट लिया। प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि पागल कुत्ते को ग्रामीण बीहड़ तक खदेड़ते हैं, फिर से गांव की गलियों में घुस आता है। उन्होंने पशु पालन विभाग की टीम से कुत्ते के हमले में घायल हुए मवेशी के इलाज एवं एआरवी की डोज लगवाए जाने की मांग की है। बाह के वेटनरी फार्मासिस्ट प्रवीन कुमार ने बताया कि एआरवी फ्रिज में रहती है, पशु पालकों से अपनी मवेशी अस्पताल लाकर एआरवी लगवाए जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें