एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मौसम का असर लोगों को बीमार कर रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को करीब 3754 मरीज पहुंचे। पेट दर्द और वायरल के मामले अधिक देखने को मिले। चिकित्सक खानपान और विशेष सफाई का ध्यान रखने की सलाह दे रहे है। डेंगू का खतरा बना हुआ है।
उमस भरी गर्मी में बारिश के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बड़ी संख्या में मरीज पेट दर्द, खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है, ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू और वायरल बुखार भी काफी परेशान कर रहा है। ऐसे में शरीर को ढक कर रखें।
मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि मौसम बदल रहा है। बाहर का खाने से बचें। डेंगू का संक्रमण भी है। मच्छरों से बचाव करें, बदन को ढक कर रहें। अधिकतम पानी पीना चाहिए।
सिकंदरा निवासी सीमा देवी का कहना है कि पेट से लेकर पीठ तक दर्द की समस्या है। बुखार भी आ रहा है। सटीक विभाग ढूंढने में परेशानी होती है क्योंकि कोई बताने वाला नहीं है। वहीं एत्माद्दौला निवासी राम दुलारी ने बताया कि बुखार के साथ शरीर दर्द और एलर्जी है। पर्चे पर दवा लिख दी है पर वे मिल नहीं रही है। ऐसे में परेशानी हो रही है। - ,
इन विभाग में आए मरीज
-मेडिसिन विभाग- 825
-ऑर्थोपेडिक विभाग- 348
-त्वचा रोग- 325