पिनाहट। कस्बे में चामण माता मंदिर के सामने स्थित खड़ंजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आसपास के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अधिकारी सें तत्काल मरम्मत कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
ग्रामीणों संजय का कहना है कि बरसात के कारण खड़ंजा धंस गया है, जिससे पानी सीधे मकानों की नींव तक पहुंच रहा है। इससे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। आकाश, राहुल, गीतम, नीलम, गुंजन, राष्ट्र वर्मा, उमेश वर्मा, विनोद, क्रांति देवी, प्रेमी, राधिका और महाराजा ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर खड़ंजा की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।