कासगंज। समाजवादी पार्टी युवजन सभा ने सोमवार को सोरों विकस खंड क्षेत्र के गांव खैरपुर में पीडीए चर्चा कार्यक्रम किया। ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। साथ ही भाजपा सरकार विफलताओं के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को सम्मान नहीं मिल रहा हैं सभी सर्व समाज के लोग इस सरकार में काफी परेशान है। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान वर्ग के साथ खिलवाड़ कर रही है। पीडीए कार्यक्रम को पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, पूर्व विधायक हजरत उल्लाह शेरवानी, पूर्व विधायक जीनत खान, जिला महासचिव विनय कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चरण सिंह यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शान मोहम्मद एडवोकेट ने की। कार्यक्रम का संचालन युजवजन सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी रवि यादव ने किया। रफत मुनीर, जान मोहम्मद, नगर चाहत मियां, कैलाश यादव, उमेश चंद्र, हरीश जाटव, विनोद बघेल, मुनेंद्र शाक्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।