तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के कार्यक्रम को लेकर मैनपुरी के साथ-साथ फर्रुखाबाद प्रशासन भी व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। रविवार को फर्रुखाबाद के अफसरों ने जसराजपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
तीन दिसंबर को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तीन दिवसीय धम्म प्रवचन के लिए जसराजपुर आ रहे हैं। वे फर्रुखाबाद जनपद के संकिसा में रुकेंगे। ऐसे में मैनपुरी और फर्रुखाबाद जिलों के अधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं।
रविवार को एडीएम फर्रुखाबाद विवेक श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों के साथ जसराजपुर पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद संकिसा में दलाई लामा के रुकने के इंतजाम भी देखे। आयोजक सुरेश बौद्ध के साथ उन्होंने बैठक की।