स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र को सम्मानित करते प्राचार्य।
- फोटो : स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र को सम्मानित करते प्राचार्य।
फोटो 20 स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र को सम्मानित करते प्राचार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। लखनऊ में आयोजित गतका प्रतियोगिता में नेशनल महाविद्यालय के छात्र को स्वर्ण पदक मिलने पर विद्यालय में छात्र को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में छह और सात सितंबर को छठवीं गतका गोल्ड कप स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र दैविक कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय परिवार ने उनको सम्मानित किया। अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, सचिव नकुल सक्सेना, प्राचार्य प्रो एसके निमेष, क्रीड़ा प्रभारी प्रो रनवीर सिंह मौजूद रहे।