फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डोडा के तस्करों की गिरफ्तारी को जोधपुर में दबिश, जयपुर हाउस में बरामद हुआ था 9.50 करोड़ का माल

Sun, 13 Aug 2023 07:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस की जांच में पता चला कि ट्रक कोलकाता से दिल्ली जा रहा था। चालक जोधपुर का रहने वाला बीरबल है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ट्रक में 9.50 करोड़ के डोडा की तस्करी के मामले में पुलिस ट्रक चालक और मालिक की तलाश में लगी है। एक टीम को जोधपुर भेजा गया है। दोनों के पकड़े जाने के बाद डोडा के खरीदारों का पता चलेगा।
विज्ञापन


राज्य कर विभाग के सचल दस्ते ने 6 अगस्त को ट्रक पकड़ा था। चालक ने ट्रक में इमली लदी होना बताया था। मगर, ई वे बिल फर्जी निकला। ट्रक का चालक और परिचालक भाग गए थे। जांच में ट्रक से डोडा बरामद किया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 9.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि ट्रक कोलकाता से दिल्ली जा रहा था। चालक जोधपुर का रहने वाला बीरबल है। ट्रक मालिक दिनेश है। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। उनके पकड़े जाने पर ही पता चलेगा कि डोडा किसके पास ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें