फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: भाजपा ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी पर जानलेवा हमला, दर्ज हुआ मुकदमा 

Fri, 27 May 2022 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जिले में भाजपा ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपियों ने उनके सोशल मीडिया प्रभारी के साथ मारपीट करते हुए मोटर साइकिल भी तोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में भाजपा के ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी पर बृहस्पतिवार को बल्लूपुर स्टेशन के पीछे रंगदारी कर रहे युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट करते हुए बाइक में तोड़फोड़ कर दी। शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपी रंगबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हमले का शिकार हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान निवासी नगला अमीर की गैस एजेंसी है और पेट्रोल पंप भी। अर्जुन सिंह ने बताया कि वह अपनी गैस एजेंसी से पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पीछे एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने लगे। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद जब वह अपनी बाइक स्टार्ट कर चलने लगे तभी उन्होंने आगे खड़ी बाइक हटाने के लिए आरोपी युवक हासिम खान व उसके साथियों से कहा। इसी बात पर हासिम ने बाइक हटाने से मना कर दिया और झगड़ा करने लगा।

आरोप है कि हासिम ने तमंचा दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। जब अर्जुन अपना बचाव करते हुए भागने लगे तभी हासिम ने फायर कर दिया। जो बाइक की पीछे वाली लाइट में लगा। अर्जुन अपनी बाइक लेकर भाग आए और पेट्रोल पंप पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस और भाजपा नेताओं को दी। अर्जुन की तहरीर पर हासिम खान निवासी भरगैन एवं एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें