फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित पत्रावलियों पर एक सप्ताह में ऋण वितरित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उद्योग बंधु, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में समीक्षा की। लंबित पत्रावलियों पर एक सप्ताह में ऋण वितरित करने के निर्देश बैंकर्स को दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अधिकारी, बैंकर्स आपस में समन्वय स्थापित कर लंबित पत्रावलियों पर एक सप्ताह में ऋण वितरण कराएं। ताकि संबंधित लोगों को अपना उद्योग स्थापित करने में असुविधा का सामना न करना पड़े। पत्रावलियों को बैंकर्स लंबित न रखें। पत्रावलियों में कमी हो तो उसका पूर्ण विवरण अंकित कर पत्रावली वापस करें। बैंकर्स ऋण वितरण में उदासीनता न बरतें। स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करें। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया में लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारित करें।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 14 पत्रावलियों पर, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना में 10 पर, एक जनपद-एक उत्पाद में छह पर ऋण वितरण किया गया। उद्यमियों ने नगर में होर्डिंग, फुटपाथ पर कब्जे की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कब्जे हटवाने को कहा। सीडीओ ईशा प्रिया, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम सदर ऋषिराज, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, जुगल किशोर तापड़िया, घनश्याम गुप्ता, अनिल कुमार दीक्षित, विनय गुप्ता मौजूद रहे। संचालन महाप्रबंधक उद्योग मोहम्मद सऊद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें