फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेरहवीं के लिए खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग

Fri, 10 Nov 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेरहवीं के लिए खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। नगर पंचायत कार्यालय में तेरहवीं के लिए खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के पास रहने वाले सतीश चंद्र पांडेय की पत्नी के तेहरवीं कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में पडे़ टीनशेड के नीचे हलवाई खाना बना रहा था। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आग ने वहां खडे़ एक टेंपो को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया। आग शांत होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें