फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल मिस्त्री की जान

विज्ञापन
09एमएनपी-46-घिरोर में हुए सड़क हादसे में साइकिल मिस्त्री की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जमा परिज? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। साले की सगाई से वापस आ रहे बाइक सवार मिस्त्री को घिरोर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के गांव नायकपुर निवासी मिथलेश जाटव (45) की शिकोहाबाद के गांव ककरारा में साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार को वह थाना बेवर क्षेत्र के गांव किल्ली परौंखा में साले की सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
शाम करीब सात बजे बाइक से वापस लौटते समय घिरोर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जेब से नकदी और एटीएम कार्ड गायब
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद साइकिल मिस्त्री मिथलेश के परिजनों ने बताया कि उसकी जेब में रखे छह हजार की नकदी और एटीएम कार्ड गायब थे। पुलिस ने उन्हें मोबाइल व गाड़ी के कागज ही उपलब्ध कराए हैं। हादसे के बाद मृतक की जेब से नकदी व एटीएम कार्ड किसने निकाला इसको लेकर पुलिस भी जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें