फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साइबर अपराधी ने एक्सीएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

Tue, 13 Oct 2026 03:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। साइबर अपराधी ने जलकल विभाग के एक्सीएन का मोबाइल हैक कर लिया। एक कारोबारी को मैसेज कर उससे 55 हजार रुपये उधार मांगे। कारोबारी से उसने एक विकास कार्य कराने की हामी भी भर ली। बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


जलकल विभाग के एक एक्सीएन को ताजगंज क्षेत्र के एक वार्ड का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साइबर ठग ने एपीके फाइल भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया। उनके मोबाइल की कॉन्टेक्ट लिस्ट में दर्ज नंबरों पर व्हाट्सएप संदेश भेजना शुरू कर दिया। यूपीआई काम नहीं करने की बोलकर 55 हजार रुपये मांगने लगा।
ताजगंज की 500 मीटर बाजार कमेटी के पदाधिकारी चेतन अरोड़ा के पास भी संदेश आया। पहले उन्होंने हां कर दिया। कुछ ही देर में उनके पास उसी नंबर से कॉल आ गई। साइबर अपराधी खुद अधिकारी बन बात करने लगा। चेतन ने उससे क्षेत्र की पुलिया निर्माण का कार्य कराने के लिए कहा। ठग ने कहा हो जाएगा। उन्होंने सिर्फ 20 हजार का इंतजाम होने की बोला तो आरोपी ने नंबर नोट करवाकर उसपर यूपीआई करने के लिए कहा। शक होने पर उन्होंने कॉल काट दी।
विज्ञापन

मामले में डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। वैसे वर्तमान में मोबाइल हैक कर परिचितों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। किसी नंबर से आई एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें। जागरूक रहकर ही ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें