फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंजान कॉल पर 20 सेकंड से अधिक न करें बात...साइबर ठगी का ये है नया तरीका, OTP बिना ही खाता हो जाएगा खाली

Fri, 17 Oct 2025 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

साइबर ठगों के नए तरीके से आप हैरान रह जाएंगे। पुलिस ने बताया कि किसी भी अंजान कॉल पर 20 सेकंड से अधिक बात न करें। एक गलती आपके बैंक खाते को खाली करा सकती है। 
विज्ञापन
मोबाइल पर बात करता शख्स - फोटो : grok
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर में साइबर ठगों ने युवक को काॅल कर बातों में उलझाया और मोबाइल हैक कर लिया। कुछ ही देर में एक-एक कर ओटीपी आने लगे। फ्लिपकार्ट की साइट से 1. 47 लाख का कूपन सुधीर चौधरी नाम की आईडी में जमा दिखाने लगा। इस पर सुल्तानपुरा कैंट क्षेत्र के पीड़ित डेयरी संचालक राहुल अग्रवाल ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि 25 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। उस पर एक लड़की बात करने लगी। वह निजी जानकारी देकर परिचित की तरह बात कर रही थी। बातों में उलझाते हुए उसने कई मिनट तक बात की। शक होने पर काॅल काट दी। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 6 बार में फ्लिपकार्ट पर 1.47 लाख का लेन-देन हुआ। यह वाराणसी के सुधीर चौधरी नाम की आईडी पर 18 कूपन के रूप में दिख रहा है। संवाद

अनजान कॉल पर 20 सेकंड से ज्यादा बात न करें
साइबर ठग त्योहारों पर ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। आपके मोबाइल पर कॉल कर देर तक बने रहने के लिए लुभवाने ऑफर देते हैं। एपीके फाइल भेजकर क्लिक करने के लिए प्रेरित करते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक हो जाएगा।
विज्ञापन


यह न करें
एचटीटीपी वाला यूआरएल कतई इस्तेमाल न करें। गेटवे चेक कर ही पेमेंट करें। देख लें कोई बीच में ब्रोकर न हो। शॉपिंग के दौरान यूआरएल टाइप करने के दौरान आधा नहीं पूरा यूआरएल टाइप करें। गूगल से यूआरएल न देखें, अक्सर धोखा होता है। त्योहार के समय नई वेबसाइट व एप से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें