फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: साइबर अपराधियों का बड़ा खेल, पहले फार्मासिस्ट के पिता के खाते में ट्रांसफर की नकदी, फिर बैंक एकाउंट कर दिया खाली    

Thu, 07 Jul 2022 08:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

साइबर अपराधियों ने बड़ी ही चालाकी के साथ फार्मासिस्ट के खाते से रकम उसके पिता के खाते में ट्रांसफर की। उसके बाद पिता के खाते से रकम उड़ा ली। जानकारी होने के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा, जहां साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद के फार्मासिस्ट के बैंक खाते से साइबर बदमाशों ने 63 हजार रुपये निकाल लिए हैं। बदमाशों ने यह रकम पहले उनके पिता के खाते में ट्रांसफर की, उसके बाद निकाली। इसकी जानकारी बैंक जाने पर पीड़ित को हुई। पीड़ित ने बैंक के साथ साइबर थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन


शमसाबाद के ग्राम बांगुरी निवासी राजकुमार शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि उनका और उनके पिता जगदीश प्रसाद शर्मा का खाता एसबीआई की कोलारा शाखा में है। छह जुलाई को वे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। रुपये नहीं निकलने पर वह बैंक गए, तो उन्हें बताया गया कि उनके खाते में कोई रकम नहीं है। छह जुलाई को उनके खाते से 63 हजार रुपये उनके पिताजी जगदीश प्रसाद शर्मा के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इसके बाद यह रकम निकाली गई है। पीड़ित ने बताया कि पिता के खाते में रकम ट्रांसफर करके रुपये निकाले जाने का कोई मैसेज भी उनके मोबाइल पर नहीं आया। इसकी शिकायत उन्होंने बैंक मैनेजर से की। जहां से उनके साइबर थाने भेजकर शिकायत करने के लिए कहा गया। इस पर बृहस्पतिवार को उन्होंने साइबर थाने जाकर मामले की शिकायत की। 

ये बरतें सावधानी

- मोबाइल फोन पर कोई भी व्यक्ति खुद को बैंक अफसर आदि बताकर बैंक खाते के बारे में कोई भी जानकारी मांगे, तो उसे उपलब्ध न कराएं। कोई भी बैंक फोन से कोई भी जानकारी नहीं मांगता है।

विज्ञापन

- किसी भी अनजान व्यक्ति को मोबाइल फोन पर ओटीपी आदि की जानकारी न दें। 
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी एप को डाउनलोड न करें। 
- एटीएम कार्ड से धन निकासी के समय किसी दूसरे व्यक्ति को बूथ के अंदर न आने दें
- एटीएम पिन के बारे में भी किसी को न बताएं।
- साइबर क्राइम से संबधित शिकायत 1930 नंबर पर भी दर्ज कराए।
- वारदात के 24 घंटे के अंदर पुलिस से मामले की शिकायत करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें