शिकायत को सुनकर तत्काल निराकरण का प्रयास शुरू करेंगे। साइबर हेल्प डेस्क 155260 पर शिकायत दर्ज करवाने में मदद करेंगे। साइबर अपराध से संबंधित मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या आदि को साइबर सेफ पोर्टल पर दर्ज करेंगे। नोडल अधिकारी द्वारा एक रजिस्टर का रखरखाव किया जाएगा।
बरतें सावधानी
- यदि आवश्यक न हो तो स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड न करें
- पेटीएम व अन्य वॉलेट केवाईसी अपडेट ऑफिस जाकर ही करें
- किसी अंजान व्यक्ति द्वारा भेजा गया लिंक ओपन न करें।
- किसी अंजान व्यक्ति का वीडियो कॉल आए तो अपना कैमरा ऑन न करें।
- व्हाट्सएप प्राइवेसी में अपना अकाउंट सिर्फ कांटेक्ट करके रखें।
- सोशल साइट्स पर आने वाले लाइव चैट के विज्ञापनों से बचकर रहें।
- अपने सोशल मीडिया एकाउंट में जीरो टू स्टेप सत्यापन को ऑन रखें।