फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्रिटेन की महिला दोस्त ने रोते हुए मांगी मदद, एयरपोर्ट पर फंसने की कहानी; युवक संग हो गया बड़ा कांड

Mon, 13 Jul 2026 08:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग निवासी व्यक्ति से साइबर ठगों ने ब्रिटेन की महिला बनकर दोस्ती की और दिल्ली एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपये के यात्री चेक फंसने की कहानी सुनाई। ठगों ने कस्टम शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन क्लास में हुई दोस्ती का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने दयालबाग निवासी व्यक्ति को 15 लाख रुपये की चपत लगा दी। खुद को ब्रिटेन की महिला बताकर दोस्ती की। इसके बाद भारत भ्रमण पर आने की कहकर दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसने का नाटक किया। इसके बाद महिला के साथी ठगों ने भारत लाई गई करोड़ों रुपये की धनराशि छुड़ाने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करा ली। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न


नई मऊ, दयालबाग निवासी हरजीत सिंह सोलंकी ने बताया कि वह एक ऑनलाइन स्वर विज्ञान क्लास से जुड़े थे। उसी ग्रुप में जूनी नाम की महिला नाम से एक नंबर जुड़ा था। उसने खुद को ब्रिटेन निवासी बताते हुए दोस्ती की। भारत आने पर घूमने के लिए मदद मांगी और व्हाट्सएप पर हवाई टिकट भी भेजा। इसके बाद एक नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  रेलवे अफसर से RPF की बदसलूकी, VIDEO: डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को गिराकर मारा, घसीटकर ले गए थाने; जानें पूरा विवाद
विज्ञापन




कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को दीपक शर्मा बताया और दिल्ली एयरपोर्ट में कस्टम इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि महिला 3.84 करोड़ रुपये के यात्री चेक लेकर भारत आई है, जिसे कस्टम ने रोक लिया है। चेक जारी कराने के लिए 4.42 लाख रुपये की फीस जमा करानी होगी। महिला ने भी उनसे रोते हुए मदद मांगी।

ये भी पढ़ें -  मां के शौक से टूटा बेटे का घर: सास को पसंद आ गईं बहू की डिजाइनर साड़ियां, विरोध पड़ा भारी; अलग होंगे पति-पत्नी


आरोपियों ने संजय सैनी, रियाजुल हसन और रंजीत नाथ के बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में रकम जमा कराई। 12 से 14 मई के बीच उनसे कुल 15 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला इस दौरान विदेशी और भारतीय मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप पर संपर्क करती रही। पीड़ित ने चैटिंग के स्क्रीन शॉट, बैंक लेनदेन और अन्य साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए।

ये भी पढ़ें -  मैकेनिक की माैत पर हंगामा: मारपीट और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पुलिस से नोकझोंक; छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव


डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -   आगरा हादसा: चाैथे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगा देवी का नहीं लगा पता; नाले से लेकर यमुना तक तलाश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें