फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों का दुस्साहस: ACP के नाम से बनाई तीन फर्जी फेसबुक आईडी, फर्नीचर बेचने के नाम पर मांगे रुपये

Mon, 02 Feb 2026 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में साइबर अपराधियों ने एसीपी के नाम से ही तीन फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली। इसके बाद  परिचितों को ठगने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। मामले में जानकारी के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
एसीपी इमरान अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने एसीपी सदर इमरान अहमद के नाम पर तीन फर्जी फेसबुक आईडी बना लीं। इसके बाद उनके परिचित और रिश्तेदारों को मैसेंजर से मैसेज किया। कम दर पर फर्नीचर बेचने का झांसा देकर ठगी की गई। कुछ परिचितों ने एसीपी को फोन किया तब उन्हें साइबर अपराधियों की हरकत पता चली। उन्होंने साइबर सेल से तीनों फर्जी आईडी बंद करा दी है। इस मामले में थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि फेसबुक पर कुछ लोगों ने पोस्ट कर जानकारी दी कि उनके नाम से तीन फेसबुक आईडी बनाई गई है। उन आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। इसके बाद तबादला होने की बोलकर पुराना फर्नीचर बेचने के बहाने रुपये मांगे जा रहे हैं। कुछ परिचितों ने आईडी को सही मानकर रुपये ऑनलाइन भेज भी दिए।

एसीपी की शिकायत पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोगों ने ठगों को रुपये भेजने के स्क्रीन शॉट और सभी फेक आईडी के लिंक भी उपलब्ध कराए हैं। साइबर थाना पुलिस ने आईडी बंद करवा दी हैं। लेनदेन में इस्तेमाल खातों की जानकारी की जा रही। आईडी संचालित करने वाली डिवाइस के आईपी एड्रेस के जरिये ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिना जाने नहीं करें रुपये ट्रांसफर
एसीपी सदर ने बताया कि साइबर ठगों से सावधान होने की जरूरत है। अगर फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज भेजकर कोई रुपयों की मांग करता है तो सावधान हो जाएं। जिस किसी व्यक्ति के नाम से रकम मांगी जा रही है, उससे फोन करके या फिर व्यक्तिगत रूप से बात करें। इससे सही जानकारी मिल जाएगी। किसी तरह की साइबर ठगी होने पर 1930 पर काॅल कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें