फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पार्सल डिलीवरी बॉय बनकर ठगी, पता वेरिफिकेशन के नाम पर भेजा लिंक; इस तरह खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

Tue, 09 Jun 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में साइबर ठगों ने पार्सल डिलीवरी बॉय बनकर कॉल कर पता सत्यापन के नाम पर लिंक भेजा, जिसके बाद युवती के खाते से 1 लाख रुपये निकल गए। पीड़िता की शिकायत पर थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर ठगों ने पार्सल डिलीवरी बॉय बनकर कॉल किया। पता सत्यापन (एड्रेस वेरिफिकेशन) के नाम पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद युवती के खाते से 1 लाख रुपये निकल गए। शाहगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिव नगर निवासी प्रियंका सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि 15 मई को दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई और उसी नंबर से एक लिंक भेजा गया। कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल डिलीवरी बॉय बताया। एड्रेस वेरिफिकेशन के नाम पर लिंक में जानकारी भरने के लिए कहा। हाल ही में ऑनलाइन सामान मंगाने के कारण पीड़िता ने भरोसा कर अपना नाम और पता लिंक पर दर्ज कर दिया।

इसके बाद 17 मई को शाम करीब 7:04 बजे उनके खाते से कई बार में 1 लाख रुपये निकल गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने 18 मई को संबंधित थाने में शिकायत दी। सुनवाई नहीं होने पर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें