फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी करने वाला एक शातिर साइबर सेल ने पकड़ा

विज्ञापन
29एमएनपी-04-कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया साइबर ठग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी एक युवक के खाता से ऑनलाइन ठगी कर 61 हजार की धनराशि निकालने वाले आरोपी को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी और 57 हजार रुपया बरामदगी के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश कुमार ने गांव इटौरा निवासी अनुराग कुमार से हुई ऑनलाइन ठगी की घटना का खुलासा किया। बताया कि साइबर सेल प्रभारी राजेश कुमार व उनकी टीम के एक्सपर्ट सरयू कुमार, गौरव, महीपाल, मनोज कुमार व जितेंद्र ने ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए शातिर ने अपना नाम सचिन निवासी मदार दरवाजा बताया। उसने बताया कि उसके द्वारा ही अनुराग के खाता से 61 हजार की नकदी निकाली थी। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कब्जा से 57 हजार की नकदी बरामद कर ली गई है। उक्त धनराशि को कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित के खाता में वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें