कासगंज। दीपोत्सव पर्व को मनाने के लिए जो लोग महानगरों से अपने घरों पर आए, अब वापस अपनी नौकरी पेशा के लिए महानगरों को जा रहे हैं। शनिवार को लोगों के वापस जाने से यात्रियों की संख्या बढ़ी रही। यात्रियों की भीड़ के कारण लोगों को सीट मिलना मुश्किल हो गई।
बस स्टैंड पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रहीं। इसके अतिरिक्त एटा, आगरा और बरेली जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। दीपोत्सव पर्व के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। दिल्ली रूट पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने पहले की तैयारियां की थी। 2 नवंबर तक दिल्ली रूट पर 50 बसें प्रति दिन लगाई गई हैं। रविवार को भी यात्रियों की खासी भीड़ रहने की उम्मीद है। शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए खासा इंतजार करना पड़ा। कोई बस जैसे ही गंतव्य के लिए मिलती वह उसमें स्थान पाने को उसके पीछे दौड़ पड़ते।