फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 2.30 लाख रुपये, मैसेज देख उड़े होश 

Sat, 25 Jun 2022 03:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना न्यू आगरा में युवती के साथ शातिरों ने धोखाधड़ी करते हुए 2.30  लाख रुपये उड़ा लिए। मदद के बहाने शातिरों ने युवती को जाल में फंसाया। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा क्षेत्र के एटीएम से रुपये निकालने पहुंची युवती का मदद के बहाने साइबर अपराधियों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद खाते से 2.30 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवती ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में दो महीने बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


फतेहाबाद की रहने वाली शिवानी गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि दो अप्रैल को वह थाना न्यू आगरा के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में गई थीं। उन्हें पिता के खाते से रुपये निकालने थे। एटीएम केबिन में पहले से दो युवक खड़े थे। शिवानी ने एटीएम कार्ड लगा दिया। मगर, रुपये नहीं निकले। इस पर मदद के लिए युवक आ गए। उन्होंने अपने हाथ में कार्ड लेकर बदल दिया। उन्हें पता नहीं चला। कुछ देर बाद कार्ड देखा तो जानकारी हो गई। मगर, तब तक पिता के मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। उनके खाते से 2.20 लाख रुपये और निकल गए।

थाने से बैंक तक शिकायत, टरकाया

पीड़िता ने कहा है कि उन्होंने थाना न्यू आगरा में घटना की जानकारी दी थी। उनसे हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करने के लिए बोल दिया गया। शिकायत के बावजूद खाते से रकम निकल गई। थाना न्यू आगरा से रेंज साइबर थाने में शिकायत करने के लिए बोल दिया। वहां शिकायत करने पर भी मुकदमा नहीं हुआ। आरबीआई में शिकायत की। मगर, अधिकारियों ने एफआईआर की कॉपी देने को कहा। इस पर उन्होंने साइबर क्राइम थाना में संपर्क किया। पुलिस ने कह दिया कि यह मामला साइबर क्राइम की श्रेणी में नहीं आता है। वह जांच जरूर कर सकते हैं। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें