आगरा में केक बुकिंग का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने बेकरी संचालक के दो पेटीएम खातों से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है।
हरीपर्वत क्षेत्र के वजीरपुरा निवासी शौकी की केक हाउस के नाम से बेकरी है। एक दुकान दयालबाग में भी है। यहां पर पत्नी रुचि बैठती हैं। रविवार को सुबह 11 बजे शौकी के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई।
कॉल करने वाले ने तीन किग्रा का केक बुक किया। इसके बाद पेटीएम से पेमेंट करने के लिए नंबर पूछ लिया। दोबारा कॉल कर शौकी से कहा कि गलती से ओटीपी उसके नंबर पर चला गया है। चार अंकों का पासवर्ड बता दो।