फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सक्रिय साइबर अपराधी, एप डाउनलोड कराकर खाते से निकाली रकम

Wed, 08 Apr 2020 03:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एप डाउनलोड कराकर खाते से निकाले 13 हजार रुपए 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में साइबर क्राइम के मामले लगातार आ रहे हैं। दवा विक्रेता के मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर दो खातों से 13 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

 
कटरा गढ़रियान, नई बस्ती निवासी अशरउद्दीन हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक फार्मेसी में काम करते हैं। उन्होंने एक कंपनी से फाइनेंस कराया था। फाइनेंस कंपनी ने उनके खाते से 174 रुपये काट लिए थे। कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर बात करने के लिए गूगल पर सर्च किया।

एक नंबर मिला। उक्त नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने बात की। उसने अपना नाम आशीष कुमार बताया। कहा कि यह रकम वापस हो जाएगी। बस मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन


उसके कहने पर अशरउद्दीन ने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद आशीष कुमार ने एप का आईडी नंबर पूछ लिया। खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी भी ले ली। कुछ ही देर में दो खाते से 13,313 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें