फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत टिप्पणी करने वाले युवक ने फेसबुक पर मांगी माफी

विज्ञापन
क्षत्रिय समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सुजीत सत्यदर्शी द्वारा फेसबुक पर मांगी गई माफी का स्? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फेसबुक पर क्षत्रिय समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला आरोपी के माफी मांगने के बाद शांत होने लगा है। मामले के तूल पकड़ने पर टिप्पणी करने के आरोपी ने फेसबुक पर माफी मांग ली है। फेसबुक पर यूजर सुजीत सत्यदर्शी ने क्षत्रिय समाज पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसके बाद मामला तूल पकड़ता गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आरोपी के खिलाफ ढोलना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन सुजीत के समर्थन में उतरी। इस बीच आरोपी ने फेसबुक पर माफी मांग ली है। आरोपी ने लिखा है ‘मेरे नाम से फेसबुक पर क्षत्रिय समाज को गाली देने की टिप्पणी वायरल की जा रही है। वह मेरे नाम की फेक आईडी बनाकर मेरी छवि बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों द्वारा किया गया है। इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं नैतिकता के आधार पर क्षमा प्रार्थी हूं।’ इधर, भारतीय किसान यूनियन ने सुजीत के माफी मांगने की सराहना की है।
आरोपी ने फेसबुक पर समाज के लोगों से माफी मांग ली है। यह जरूरी था। क्योंकि समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा था। अब माफी से आक्रोश कम हुआ है। -ब्रजेंद्र सिंह गौर, जिलाध्यक्ष, क्षत्रिय महासभा।
विज्ञापन

सुजीत सत्यदर्शी के मुताबिक फेक आईडी बनाकर समाज में छवि धूमिल करने का काम किया गया। सुजीत ने अब फेसबुक पर अपनी नई पोस्ट डालकर क्षमा मांगी है। किसान यूनियन सराहना करती है। -कुलदीप पांडे, राष्ट्रीय सचिव, किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें