फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के ऑनलाइन टिकटों की कालाबाजारी करने पर साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2020 07:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

थाना ताजगंज के सामने ही चला रहा था दुकान, पुलिस को नहीं थी भनक, थाना पर्यटन पुलिस ने पकड़ा
 
विज्ञापन
ताजमहल के टिकटों की कालाबाजारी करने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल की ऑनलाइन टिकट को बेचने के आरोप में पुलिस ने एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। उसने दिल्ली के पर्यटक को टिकट बेची थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। वह थाना ताजगंज के सामने अपनी दुकान चला रहा था, लेकिन थाना पुलिस को भनक नहीं थी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी हर्ष तिवारी है। वह ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला है। उसका थाना ताजगंज के सामने ही तिवारी साइबर कैफ़े है। थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ताजमहल की ऑनलाइन टिकट की लपकों ने बिक्री की है। इस पर पड़ताल की गई। 


दिल्ली के पर्यटक फिरोज ने बताया कि उसने तिवारी साइबर कैफे से 45 रुपए की टिकट 100 रुपए में खरीदी है। उसने कुल छह टिकटें खरीदी थी। हर्ष तिवारी ने सभी टिकटों को ऑनलाइन बुक किया था। इसके बाद टिकट के प्रिंट निकालकर पर्यटक को दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटे पहले बुक कराते हैं टिकट 

ताजमहल की टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कराई जाती है। लपके इन टिकटों को कुछ घंटे पहले बुक कराते हैं। इसके बाद बिना टिकट आने वाले पर्यटकों की तलाश करते हैं। उसके बाद उनको टिकट की बिक्री करते हैं। 50 से 100 रुपए महंगी टिकट दी जाती है। पुलिस ने इस शनिवार और रविवार को भी 1400 टिकट की बिक्री नहीं होने दी। जिसे लपकों ने बुक कराया था। 

बता दें कि कोरोना काल में ताजमहल में पर्यटकों की संख्या सीमित कर दी गई है। प्रतिदिन 5000 टिकटों की बिक्री तय है। इसका फायदा लपके उठा रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद लपके दोगुनी और तीन गुनी कीमत पर बेच रहे हैं। इसके कारण जो सैलानी आ रहे हैं उनमें से भी बहुत से ताज देखे बिना लौट रहे हैं। स्थिति यह है कि दोपहर तक ही सभी टिकट बुक हो जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें